गिरिडीह: दलित परिवारों के रास्ते पर घेराबंदी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Giridih: जिले के बेंगाबाद प्रखंड के सोनबाद गांव में दलित परिवारों के वर्षों पुराने रास्ते की कथित घेराबंदी को लेकर विवाद गहरा...

गिरिडीह
दलित परिवारों के रास्ते पर घेराबंदी

Giridih: जिले के बेंगाबाद प्रखंड के सोनबाद गांव में दलित परिवारों के वर्षों पुराने रास्ते की कथित घेराबंदी को लेकर विवाद गहरा गया है. पीड़ित परिवारों ने बेंगाबाद थाना में लिखित शिकायत देकर सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. मामले को लेकर फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम भी पीड़ितों के साथ थाना पहुंची.

रास्ता बंद करने और मारपीट का आरोप

पीड़ित परिवारों का आरोप है कि जिस रास्ते से वे पीढ़ियों से आवागमन करते रहे हैं, उसी पर कथित भू-स्वामियों द्वारा घेराबंदी की जा रही है. विरोध करने पर मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. परिवारों ने भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका जताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है.

फॉरवर्ड ब्लॉक ने उठाई कार्रवाई की मांग

फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश यादव ने कहा कि यह रास्ता केवल तुरी टोला के दलित परिवारों ही नहीं, बल्कि सोनबाद स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए भी वर्षों से उपयोग में रहा है. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई और पीड़ित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

ALSO READ: कोडरमा: मरकच्चो में दो बाईक की आमने – सामने टक्कर से एक गंभीर

2 अगस्त को होगी बैठक, आंदोलन की चेतावनी

राजेश यादव ने बताया कि विवाद के समाधान के लिए 2 अगस्त को सामाजिक स्तर पर बैठक प्रस्तावित है. उन्होंने कहा कि यदि दलित परिवारों को उनका पुश्तैनी रास्ता नहीं मिला तो फॉरवर्ड ब्लॉक लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से आंदोलन करेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *