राज्यसभा चुनाव पर अजय साह बोले- भाजपा लड़ेगी भी, जीतेगी भी

Ranchi: राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के आरोपों पर भाजपा ने तीखा जवाब दिया है. भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि...

Ranchi: राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के आरोपों पर भाजपा ने तीखा जवाब दिया है. भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस बेवजह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव मैदान में पूरी मजबूती के साथ है और चुनाव भी लड़ेगी तथा जीत भी हासिल करेगी.

विपक्ष असमंजस में है 

अजय साह ने कहा कि जिन नेताओं ने सबसे पहले अपने ही विधायकों के टूटने और खरीद-फरोख्त की आशंका जताई थी, वही आज अपने विधायकों की एकजुटता का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि विपक्ष खुद असमंजस में है और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है. भाजपा प्रवक्ता ने झामुमो के उस दावे को भी खारिज किया, जिसमें भाजपा के चुनाव नहीं लड़ने की बात कही गई थी. उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तैयारी के साथ चुनावी मुकाबले में है और उसके विधायक तथा कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं.

मतदान के दिन सब साफ हो जाएगा 

अजय साह ने कहा कि झामुमो नेताओं को भाजपा की चिंता करने के बजाय अपने गठबंधन की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए. अगर उन्हें अपने विधायकों पर इतना भरोसा है तो बार-बार सफाई देने की जरूरत क्यों पड़ रही है. उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सब कुछ साफ हो जाएगा. उन्होंने दावा किया कि भाजपा को जनप्रतिनिधियों और जनता का समर्थन मिल रहा है. पार्टी अपने संगठन और कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर चुनाव लड़ रही है. इसलिए विपक्ष को भाजपा पर टिप्पणी करने के बजाय अपने घर की चिंता करनी चाहिए.

AlsoRead:चाईबासा: समाहरणालय परिसर में आम बिक्री केंद्र का उद्घाटन, बिरसा हरित ग्राम योजना के किसानों को मिलेगा सीधा बाजार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *