गुमला: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Gumla: भरनो बेड़ोबॉर्डर स्थित लमकाना के एकलव्य विद्यालय के पास एक सड़क दुर्घटना में भरनो थाना क्षेत्र के समसेरा करंजटोली गांव के...

Gumla: भरनो बेड़ोबॉर्डर स्थित लमकाना के एकलव्य विद्यालय के पास एक सड़क दुर्घटना में भरनो थाना क्षेत्र के समसेरा करंजटोली गांव के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तर केटीएम बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे साइड गार्ड से जा टकराई. वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा ने घायलों को नईम हुसैन, अनवर खान, टूना खान के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो भिजवाया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया.

दोस्त की केटीएम बाईक लेकर घूमने निकले थे दोनों युवक

मृत युवकों की पहचान गुमला जिला के भरनो थाना क्षेत्र के समसेरा करंजटोली गांव निवासी 18 वर्षीय रोहित लोहरा (पिता परदेशीया लोहरा) और 18 वर्षीय शशिकांत उरांव (पिता रोपना उरांव) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि दोनों युवक पारस जलाशय में स्नान करके निकले थे और अपने एक दोस्त की केटीएम बाईक लेकर घूमने निकले थे. इसी दौरान दोनों युवक दुर्घटना के शिकार हो गए. बेड़ो थाना पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर प्रक्रिया पूरी करने के बाद देर शाम को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. इधर घटना की जानकारी मिलने पर स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम माहौल है.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: समाहरणालय परिसर में आम बिक्री केंद्र का उद्घाटन, बिरसा हरित ग्राम योजना के किसानों को मिलेगा सीधा बाजार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *