कोयला माफिया हमले के विरोध में आजसू का प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा धनबाद, घायलों और परिजनों से करेगा मुलाकात

Ranchi: धनबाद में बांसजोड़ा कोयला माफिया हमला मामले को लेकर आजसू पार्टी अब खुलकर मैदान में उतर आई है. पार्टी के केंद्रीय...

Ajsu
Ajsu

Ranchi: धनबाद में बांसजोड़ा कोयला माफिया हमला मामले को लेकर आजसू पार्टी अब खुलकर मैदान में उतर आई है. पार्टी के केंद्रीय नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में धनबाद पहुंचेगा. प्रतिनिधिमंडल हमले में घायल आजसू नेता हीरालाल महतो से मुलाकात करेगा. साथ ही गिरफ्तार रजनी रवानी के परिजनों से भी मिलकर पूरे मामले की जानकारी लेगा. पार्टी नेताओं द्वारा उपायुक्त और एसएसपी से भी मुलाकात कर घटना की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा. यह टीम पार्टी सुप्रीमो और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के निर्देश पर गठित की गई है. प्रतिनिधिमंडल में विधायक निर्मल महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं.

हमले में हीरालाल महतो सहित कई लोग हुए थे घायल

आजसू नेताओं का आरोप है कि 20 मई को लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा में अवैध कोयला खनन का विरोध करने पर कोयला माफिया ने हमला किया था. इस घटना में हीरालाल महतो सहित कई लोग घायल हुए थे, जबकि एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी. पार्टी का दावा है कि घटना से पहले ही नेताओं ने थाना में कोयला माफिया के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई के बजाय अब आजसू कार्यकर्ताओं को ही निशाना बनाया जा रहा है.

केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने आरोप लगाया कि कोयला माफिया के दबाव में निर्दोष कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और घायल रजनी रवानी को जेल भेज दिया गया है. आजसू नेताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: पद्मपुर गोलीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, जंगल से हथियार बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *