JPSC सहायक प्राध्यापक नियुक्ति में बड़ा अपडेट: संशोधित अंक जारी, 1 जून को होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सहायक प्राध्यापक नियुक्ति (विज्ञापन संख्या -04/2018) से जुड़ी प्रक्रिया में अहम प्रगति करते हुए अभ्यर्थियों...

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सहायक प्राध्यापक नियुक्ति (विज्ञापन संख्या -04/2018) से जुड़ी प्रक्रिया में अहम प्रगति करते हुए अभ्यर्थियों के संशोधित अंक जारी कर दिए हैं. आयोग द्वारा 11 अगस्त 2025 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के बाद प्राप्त आपत्तियों का निपटारा कर लिया गया है और संशोधित अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. अभ्यर्थी अपनी जन्मतिथि एवं पंजीयन संख्या दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं.

अभ्यर्थियों की सूची और आवश्यक निर्देश भी वेबसाइट पर जारी

आयोग ने उर्दू विषय में सहायक प्राध्यापक पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 1 जून 2026 को सुबह 10 बजे से आयोग कार्यालय, रांची में निर्धारित किया है. इस संबंध में अभ्यर्थियों की सूची और आवश्यक निर्देश भी वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं. दस्तावेज सत्यापन के बाद मेधा सूची के आधार पर रिक्तियों के विरुद्ध तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसकी सूचना आयोग बाद में जारी करेगा.

यह भी पढ़ें: कोयला माफिया हमले के विरोध में आजसू का प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा धनबाद, घायलों और परिजनों से करेगा मुलाकात

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *