Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल में नेताजी समाज कल्याण संघ के संस्थापक तपेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में बुधवार को स्थानीय झारखंड चौक पर महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस का शहीद दिवस श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित शहीद समारोह के दौरान दिन भर जरूरतमंद लोगों के बीच बड़े पैमाने पर राहत व सहायता सामग्री का वितरण किया गया.कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद बच्चों एवं लोगों के बीच वस्त्र, भोजन, जूते-चप्पल के अलावा पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी सामग्री जैसे पुस्तकें, पेन, पेंसिल, कॉपियां और प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें वितरित की गईं.
इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंगों में रंगा झारखंड चौक
संस्था के संस्थापक तपेश्वर ठाकुर ने बताया कि अमर शहीद खुदीराम बोस के बलिदान को याद करने का सबसे सच्चा तरीका समाज के वंचित वर्ग की सेवा करना है. इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंगों में रंगा रहा. इस पूरे शहीद समारोह को सफल बनाने और वितरण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने में रामनाथ ठाकुर, आशीष कुमार शर्मा, नारायण चौधरी, विजेंद्र तुरी, सीताराम दास, विश्वनाथ अग्रवाल, राहुल कुमार और मंजू देवी ने मुख्य रूप से अपना सराहनीय सहयोग प्रदान किया.
ALSO READ : पलामू: सिंगरा खुर्द में रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
