Click Here
Click Here
Click Here

रिम्स में इलाजरत पलामू की एक और महिला की मौत, अबतक परिवार के छह लोगों की जा चुकी है जान

Palamu: पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव के रिम्स (RIMS) में इलाजरत लाखो देवी की मंगलवार की रात्रि करीब 2:35 बजे मौत हो...

Rims में इलाजरत पलामू की एक और महिला की मौत
Rims में इलाजरत पलामू की एक और महिला की मौत

Palamu: पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव के रिम्स (RIMS) में इलाजरत लाखो देवी की मंगलवार की रात्रि करीब 2:35 बजे मौत हो गयी. परिवार में पिछले एक माह में छह सदस्यों की मौत हो चुकी. कुलदीप महतो का बड़ा पुत्र अनुज मेहता सिक्का गांव स्थित घर पर है, जबकि छोटा छोटा पुत्र सुनील मेहता रिम्स में इलाजरत है. मौत का कारण सरसों तेल में मिलावटी जहरीला आर्गेमोन मेक्सिकाना एक कांटेदार खर-पतवार बीज बताया गया है. पीड़ित परिवार जो सरसों तेल का इस्तेमाल कर रहा था उसमें आर्गेमोन मेक्सिकाना का तेल मिला हुआ था. स्वास्थ्य विभाग एवं फूड सेफ्टी की टीम ने पीड़ित परिवार के घर में खानपान की सामग्री व सरसों तेल का सैंपल लिया था. जिसके बाद जांच रिपोर्ट में सरसों तेल में मिलावट पाई गई.

सदस्य इलाज कराने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े थे

कुलदीप महतो और उसकी पुत्री बबीता कुमारी की मौत के बाद परिवार के अन्य बीमार सदस्य इलाज कराने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े थे. इसी ओझा-गुणी के बात में आकर वे बार-बार डॉक्टरों को चकमा देकर अस्पताल से भाग रहे थे. समय पर सही इलाज न मिलने और झाड़-फूंक में वक्त बर्बाद होने के कारण बीमारी बढ़ती गयी. जिसके कारण परिवार में छह लोगों की जान चली गयी.

जानें कब हुई किसकी मौत

कुलदीप महतो की मौत 19 जून की मध्य रात्रि और पुत्री बबीता कुमारी की 20 जून की सुबह करीब आठ बजे मौत हो गई थी. 26 जून शुक्रवार की रात इलाज के दौरान नाबालिग पुत्री इंदु कुमारी (16 वर्ष) की मौत हो गयी थी. 27 जून शनिवार की देर शाम कुलदीप महतो की पुत्रवधू श्वेता देवी (28 वर्ष) व 29 जून की रात्रि में नकुल मेहता की मौत इलाज के दौरान रिम्स में हुई थी. जबकि सात जुलाई की रात्रि 2:35 बजे लाखो देवी को हो गयी.

AlsoRead:रांची की कांवड़ यात्रा 25 जुलाई 2026 से होगी प्रारंभ, बढ़ रही है श्रद्धालुओं की संख्या 

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *