जमशेदपुर में नशा मुक्ति अभियान, छात्रों को जागरूक करने के लिए पुलिस और संस्था की पहल

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित सोना देवी यूनिवर्सिटी में जमशेदपुर पुलिस और मेराकी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में छात्र छात्राओं...

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित सोना देवी यूनिवर्सिटी में जमशेदपुर पुलिस और मेराकी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में छात्र छात्राओं के लिए नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना था.

कई प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह, मेराकी संस्था की सचिव रीता पात्रो, सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ दया मिश्रा, घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर छात्रों को जागरूक करने का संदेश दिया.

ALSO READ: झारखंड में एमबीए का नया सिलेबस: मंत्री, बिचौलिया और अधिकारी की सीसी वाली क्लास!

छात्रों को नशे से दूर रहने की अपील

इस अवसर पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, रीता पात्रो और प्रभाकर सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा जीवन को बर्बाद कर देता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए. उन्होंने बताया कि स्कूल, कॉलेज और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार ऐसे जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि युवा नशे के खतरे से सुरक्षित रह सकें.

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक और मानसिक नुकसान तथा इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे अपने साथ साथ समाज को भी नशा मुक्त बनाने में योगदान दें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *