Click Here
Click Here
Click Here

महिला पुलिसकर्मियों की सेहत का ‘कवच’ बना इप्सोवा, रांची में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

रांची: खाकी वर्दी के पीछे छिपे मातृत्व और कर्तव्य के दोहरे बोझ के बीच, महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के...

रांची में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

रांची: खाकी वर्दी के पीछे छिपे मातृत्व और कर्तव्य के दोहरे बोझ के बीच, महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से आज राजधानी रांची में एक विशेष पहल की गई. इंडियन पुलिस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन’ (इप्सोवा) द्वारा रांची के जैप-1 परिसर स्थित ‘शौर्य सभागार’ में एक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का विधिवत शुभारंभ झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र और एडीजी प्रिया दुबेद्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता

महिला पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा की धुरी हैं, लेकिन कठिन कार्य परिवेश और लंबी ड्यूटी के कारण वे अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इप्सोवा ने इस संवेदनशील शिविर का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत जैप-1 और जैप-2 की महिला कर्मियों से की गई, जहां न केवल बीमारियों का इलाज, बल्कि उनके मन में स्वास्थ्य को लेकर उठने वाली शंकाओं का समाधान भी किया गया.

कैंसर स्क्रीनिंग और बाल स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

शिविर में महिलाओं से जुड़ी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता और जांच पर जोर दिया गया. विशेषज्ञों द्वारा सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की गई. साथ ही पीएपी स्मियर टेस्टजैसी आवश्यक जांच सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. महिला कर्मियों के बच्चों के लिए न्यूरो-डेवलपमेंटल समस्याओं जैसे ऑटिज्म, मिर्गी, डाउन सिंड्रोम और स्पीच डिले (बोलने में देरी) पर विशेष परामर्श सत्र आयोजित किए गए.

डॉक्टर्स टॉक’ बना आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशेषज्ञों के साथ संवाद सत्र रहा, जिसे डॉक्टर्स टॉक का नाम दिया गया. इसमें प्रसिद्ध डॉक्टरों ने बीमारियों के शुरुआती लक्षणों और बचाव के व्यावहारिक तरीके बताए. डॉ. अपेक्षा पाठक (न्यूरोडेवलपमेंटल पीडियाट्रिशियन) ने बच्चों के मानसिक विकास पर सलाह दी डॉ. नम्रता माहनसरिया (ब्रेस्ट ऑन्कोलॉजिस्ट) ने स्तन कैंसर के प्रति सजग रहने के तरीके साझा किए. डॉ. निशा झा (गायनेकोलॉजिस्ट) ने स्वच्छता और हाइजीन के महत्व पर प्रकाश डाला. इस कार्य में जे. शरण और सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

इप्सोवा की सामाजिक प्रतिबद्धता

इप्सोवा की प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन उनके सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का एक अनिवार्य हिस्सा है। इस अवसर पर इप्सोवा की सचिव नेहा सागर चीनू कुमार, मेबल माइकल, विधि पटेल, दिव्या भास्कर, डॉ. सूफीया, डॉ. दीपा मिश्रा, डॉ. आस्था रमन सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: मेलाकोपा में कांग्रेस की विशाल रैली में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू हुए शामिल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *