रांची: रांची नगर निगम ने शहर को साफ और ट्रैफिक के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाओ अभियान को तेज कर दिया है. बुधवार को निगम की टीम ने हरमू चौक से अरगोड़ा चौक और कचहरी चौक से मेन रोड तक विशेष अभियान चलाया.
सड़क किनारे अवैध ढांचों पर कार्रवाई
अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे ठेले, गुमटी और नालियों के ऊपर बने अवैध ढांचे हटाए गए. हरमू से अरगोड़ा के बीच कार्रवाई में आयरन काउंटर, लोहे के स्टैंड और बोर्ड समेत कई सामान जब्त किए गए.


ALSO READ: महिला पुलिसकर्मियों की सेहत का ‘कवच’ बना इप्सोवा, रांची में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से ट्रैफिक को राहत
वहीं कचहरी चौक से मेन रोड तक दुकानों और बिल्डिंग के बाहर बने अवैध पार्किंग ढांचे और विज्ञापन भी हटाए गए. कई जगहों पर सड़क घेरकर किए गए अतिक्रमण को हटाने से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार देखा गया.
नगर निगम ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. निगम के अनुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर को साफ सुथरा और जाम मुक्त बनाया जा सके.


