रांची: मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर ओडिशा पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भुवनेश्वर पुलिस ने मंगलवार को भुवनेश्वर में एक गुप्त अभियान चलाकर छह बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया. विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार की गई सभी महिलाएं वैध दस्तावेजों के बिना अवैध रूप से रह रही थीं.
फर्जी आधार और संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा
जांच में यह भी पता चला कि ये महिलाएं लंबे समय से भुवनेश्वर और ओडिशा के अन्य क्षेत्रों में भारतीय नामों पर फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रही थीं. सूत्रों ने यह भी बताया कि ये महिलाएं केवल भारत में अवैध रूप से रहने तक ही सीमित नहीं थीं, बल्कि राज्य में कई अवैध और संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल पाई गईं. सुरक्षा एजेंसियों को उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली है और वे मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं.

केस दर्ज, निरोध केंद्र भेजने की तैयारी
बडागढ़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद इन बांग्लादेशियों को आगे की कार्रवाई के लिए राज्य निरोध केंद्र में स्थानांतरित कर दिया जाएगा.


