Click Here
Click Here
Click Here

झूठ और सस्ती राजनीति कर रही बीजेपी, पंचायत फंड पर फैला रही भ्रम : कांग्रेस

Ranchi: रांची में पंचायत फंड को लेकर सियासत तेज हो गई है. भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने जोरदार पलटवार किया है....

Ranchi: रांची में पंचायत फंड को लेकर सियासत तेज हो गई है. भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने जोरदार पलटवार किया है. कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने भाजपा के बयान को पूरी तरह झूठा, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया. मुंजनी ने कहा कि भाजपा का मकसद पंचायतों का विकास नहीं, बल्कि लोगों के बीच भ्रम फैलाकर राजनीतिक फायदा उठाना है. उन्होंने साफ कहा कि केंद्र से मिलने वाला पैसा कोई एहसान नहीं, बल्कि झारखंड का अधिकार है. यह हर राज्य को मिलने वाला वैधानिक हिस्सा होता है, जिसे भाजपा गलत तरीके से अपनी उपलब्धि बताने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें : मेलाकोपा में कांग्रेस की विशाल रैली में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू हुए शामिल

भ्रष्टाचार की राजनीति भाजपा की देन : सतीश पॉल मुंजनी

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि “कट-कमीशन” और भ्रष्टाचार की राजनीति खुद भाजपा की देन है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश के कई राज्यों में भाजपा सरकारों पर योजनाओं में गड़बड़ी और घोटालों के आरोप लगे हैं. ऐसे में झारखंड पर सवाल उठाना सिर्फ अपनी गलतियों को छिपाने की कोशिश है. मुंजनी ने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को भड़काना उनकी पुरानी रणनीति रही है. इससे साफ है कि भाजपा विकास नहीं, बल्कि विवाद और अस्थिरता पैदा करना चाहती है.

यह भी पढ़ें : साहब का टशन और खाली राशन: प्रोजेक्ट भवन में बिना तेल के जल रहे हैं चिराग! न्यूज वेव संवाददाता ने जाना प्रोजेक्ट भवन और नेपाल हाउस का हाल

“भ्रष्टाचार का एक भी सबूत नहीं पेश कर पायी भाजपा”

उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि वह सालों से भ्रष्टाचार के आरोप लगाती आ रही है, लेकिन आज तक एक भी ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई है. कांग्रेस ने साफ संदेश दिया कि पंचायतों के विकास के लिए आने वाले हर पैसे का पारदर्शी तरीके से उपयोग किया जाएगा. कांग्रेस का कहना है कि भाजपा चाहे जितनी राजनीति कर ले, झारखंड का विकास रुकने वाला नहीं है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *