Click Here
Click Here
Click Here

92वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अररिया के तुषार राज का जलवा, 400 मीटर हर्डल्स में जीता गोल्ड

Bihar: बिहार की सबसे प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिताओं में शुमार 92वीं बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में अररिया के युवा धावक...

Bihar: बिहार की सबसे प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिताओं में शुमार 92वीं बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में अररिया के युवा धावक तुषार राज ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. तुषार ने 400 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. बिहार के सभी 38 जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच यह जीत उनके शानदार कौशल, अनुशासन और मेहनत का प्रमाण है.

लगातार तीसरे वर्ष जीता स्वर्ण पदक

तुषार राज ने 400 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में लगातार तीसरे वर्ष गोल्ड मेडल जीतकर स्वर्णिम हैट्रिक पूरी की है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में यह उनके करियर का कुल छठा स्वर्ण पदक है. उनकी इस उपलब्धि ने न केवल अररिया बल्कि पूरे जिले के खेल प्रेमियों को गौरवान्वित किया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना अगला लक्ष्य

चैंपियनशिप में जीत दर्ज करने के बाद तुषार ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए पदक जीतना है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, कोच और लगातार किए गए कठिन अभ्यास को दिया.

Read Also: राम चरण की ‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 11 दिनों में 216 करोड़ की कमाई

कोच ने जताया भविष्य पर भरोसा

तुषार के कोच ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तुषार भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे तथा बिहार और देश का नाम रोशन करेंगे.

शिवपुरी में जश्न का माहौल

अररिया शहर के शिवपुरी वार्ड संख्या-09 निवासी तुषार राज की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. उनके पिता प्रशांत कुमार सिंह, माता तनुजा सिंह और नाना आर.बी. सिंह ने इस सफलता का श्रेय तुषार की लगन और अथक मेहनत को दिया है. जैसे ही जीत की खबर अररिया पहुंची, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल संघ के पदाधिकारियों और युवा खिलाड़ियों ने तुषार को शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धि को जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *