गुमला: अस्मिता सिटी जिला लीग 2025-26 का सफल समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Gumla: जिले में आयोजित दो दिवसीय अस्मिता सिटी जिला लीग 2025-26 का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया. प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स,...

Gumla: जिले में आयोजित दो दिवसीय अस्मिता सिटी जिला लीग 2025-26 का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया. प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और कुश्ती जैसे खेल शामिल रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त गुमला, भूमि सुधार उप समाहर्ता गुमला, अंचल पदाधिकारी घाघरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला, सिविल सर्जन गुमला और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला उपस्थित रहे.

विजेताओं को मिला सम्मान

समापन समारोह में सभी खेलों के अंडर-14, अंडर-17 और ओपन वर्ग में विजेता और उपविजेता टीमों तथा खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया. साथ ही प्रत्येक खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया.

Also Read: CCL की चेतावनी: तेतरियाखाड़ में कोयला डिस्पैच में बाधा डालने वालों पर लगेगा 25,230 करोड़ का हर्जाना, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज होगा केस

खेल भावना को मिला बढ़ावा

इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का मंच देते हैं और खेल भावना को मजबूत करते हैं.

महिलाओं की भागीदारी पर जोर

मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य “कार्य के माध्यम से प्रेरित कर खेल उपलब्धियों को हासिल करना” है, जिससे खासकर महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिल रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *