Chakradharpur: राष्ट्रीय सूड़ी समाज झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सोनाली मंडल ने संगठन विस्तार के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत चिलियामा निवासी मनी रानी मंडल को महिला मोर्चा का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है. इस संबंध में आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई. जारी पत्र में कहा गया है कि समाज के प्रति उनकी निष्ठा, सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी तथा संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. संगठन को विश्वास है कि मनी रानी मंडल अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से करेंगी तथा महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नई जिम्मेदारी मिलने पर मनी रानी मंडल को दी शुभकामनाएं
राष्ट्रीय सूड़ी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद मंडल ने मनी रानी मंडल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि उनके नेतृत्व और कार्यशैली से समाज की महिलाओं को संगठित करने तथा उनके अधिकारों एवं उत्थान के लिए चलाए जा रहे प्रयासों को नई दिशा मिलेगी. उन्होंने आशा व्यक्त की, कि मनी रानी मंडल संगठन की मजबूती और समाज की एकता के लिए सक्रिय योगदान देंगी. नियुक्ति की घोषणा के बाद समाज के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने मनी रानी मंडल को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है.
यह भी पढ़ें: भाजपा महिला मोर्चा ने कम तेल और ईंधन बचत का दिया संदेश, ‘कम तेल की थाली-स्वस्थ भारत की खुशहाली’ का दिया नारा


