Click Here
Click Here
Click Here

JMM का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर: मंत्री योगेंद्र महतो-विनोद पांडेय पहुंचे, SIR को लेकर बूथ पर सजग रहने का निर्देश

Bokaro: बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर बोकारो के कैंप-2 स्थित टाउन हॉल में आयोजित हुई. शिविर...

Bokaro: बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर बोकारो के कैंप-2 स्थित टाउन हॉल में आयोजित हुई. शिविर में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र महतो, केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडेय और चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के निर्देश पर आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संगठन को मजबूती देना, संगठन का विस्तार करना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना है.

संगठन विस्तार और SIR पर फोकस, बूथ स्तर पर सतर्क रहने का निर्देश

बैठक में राज्य में चल रहे Special Intensive Revision 2026 को लेकर कार्यकर्ताओं को विशेष निर्देश दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि हर बूथ पर कार्यकर्ता सजग रहने की जरूरत है. साथ ही यह सुनिश्चित करें कि किसी भी वोटर का नाम मतदाता सूची से नहीं कटे. संगठन के भविष्य की रणनीति और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के लिहाज से इस प्रशिक्षण शिविर को बेहद अहम माना जा रहा है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

2039 तक झारखंड में भाजपा के लिए नो वैकेंसी: योगेंद्र महतो

मंत्री योगेंद्र महतो ने दावा किया कि 2039 तक राज्य में भाजपा के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताती है, लेकिन झारखंड में उसकी स्थिति कमजोर है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण राज्यसभा चुनाव है.

ALSO READ: झारखंड में राज्यसभा का रण: क्रॉस वोटिंग का डर या नियमों की लड़ाई, विधानसभा में आर-पार

वास्तविक वोटरों का नाम काटने की कोशिश नहीं होने देंगे

योगेंद्र महतो ने कहा कि SIR (विशेष पुनरीक्षण) के बहाने भाजपा सही मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश कर रही है. अन्य राज्यों की तरह झारखंड में इस प्रक्रिया का दुरुपयोग होने नहीं दिया जाएगा. इसलिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी जेनुइन वोटर का नाम सूची से न हटे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *