Avneet Kaur ने तोड़ी चुप्पी! सर्जरी की खबरों पर दिया करारा जवाब

NEWS DESK: एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपने लुक्स को लेकर चल रही प्लास्टिक सर्जरी और बोटॉक्स की अफवाहों पर साफ जवाब दिया...

NEWS DESK: एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपने लुक्स को लेकर चल रही प्लास्टिक सर्जरी और बोटॉक्स की अफवाहों पर साफ जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि उनके चेहरे में जो बदलाव दिख रहा है, वह उम्र के साथ नैचुरली आया है.

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
अवनीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं. इन्हीं तस्वीरों को देखकर कुछ लोग उनके लुक्स को लेकर तरह-तरह के दावे करने लगते हैं.

बचपन और अब की फोटो तुलना करने की सलाह
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अवनीत ने कहा कि वह ऐसे कमेंट्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं. लेकिन अगर किसी को शक है, तो उन्हें उनकी बचपन और अब की तस्वीरों की तुलना करनी चाहिए.

उम्र के साथ बदलाव है सामान्य
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे इंसान बड़ा होता है, उसके फीचर्स में बदलाव आना बिल्कुल सामान्य बात है. हर कोई समय के साथ बदलता है और यह पूरी तरह नेचुरल है.
फीचर्स में कोई बदलाव नहीं.अवनीत ने यह भी कहा कि उनकी नाक, आंखें और बाकी फीचर्स पहले जैसे ही हैं. यहां तक कि उनका ब्यूटी मोल (तिल) भी आज तक वैसा ही है.उन्होंने अपनी खूबसूरती का श्रेय अपनी मां को दिया और कहा कि जो भी है, उन्हें नेचुरली मिला है.

फिल्म में आई थीं नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अवनीत कौर हाल ही में फिल्म Love in Vietnam में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ Shantanu Maheshwari भी थे. इस फिल्म का निर्देशन Rahat Shah Kazmi ने किया था और यह 12 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *