पलामू : समता स्कूल में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन, सैकड़ों छात्र-छात्राओं को दी गई अग्नि सुरक्षा की जानकारी

Palamu: हुसैनाबाद शहर के जपला-धरहरा स्थित समता स्कूल परिसर में अग्निशमन विभाग ने अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया....

Palamu: हुसैनाबाद शहर के जपला-धरहरा स्थित समता स्कूल परिसर में अग्निशमन विभाग ने अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमलोगों एवं छात्र-छात्राओं में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा आग से बचाव के उपायों की जानकारी देना था. इस मौके पर अग्निशमन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में अगलगी की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जाती है. इसे देखते हुए विभाग द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने उपस्थित लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, अग्निशमन यंत्रों के उपयोग तथा फायर सेफ्टी के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और आग से बचाव के उपायों को अपनाएं.

यह भी पढ़ें : अंगारों पर चलना, शरीर में कील! क्या है झारखंड के मंडा पर्व का सच?

फायर सेफ्टी के बताए गए गुर

कार्यक्रम में हवलदार मोहन चौधरी, अग्नि चालक विकास कुमार गुप्ता, अग्नि चालक प्रेम कुमार ठाकुर भी उपस्थित रहे. उन्होंने भी फायर सेफ्टी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं. मौके पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और सभी ने अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं. कार्यक्रम के दौरान सभी को आग से बचाव एवं आपातस्थिति में सही कदम उठाने के प्रति जागरूक किया गया. वहीं विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाचार्य डॉ. अक्षय कुमार चौहान की मौजूदगी में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई. कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों में विनोद चौधरी, संतोष मिश्रा, किरण देवी, अंजली सिंह, सुधांशु कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, राहुल चौहान, विकास कुमार, दशरथ कुमार, कार्तिक कुमार, राकेश कुमार, रिमझिम देवी, प्रियंका देवी, बबीता देवी, शकुंतला देवी, रीना देवी, अंशी सिंह, चांदनी कुमारी, उम्म सैयद, पंकज राज, अभिषेक कुमार, राहुल गुप्ता, सानिया मिर्जा, मुकेश कुमार, रिशु कुमार, नाजरीन, फातमा, सुष्मिता कुमारी समेत कई लोग मौजूद रहे. इसके अलावा गार्ड नंदू प्रजापति, अनिल कुमार गीरी, परिचारिका विमला कुंवर, सुनिता देवी, चंचल देवी, यशोदा देवी सहित अन्य कर्मी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

 शादीशुदा प्रेमिका से छिपकर मिलना युवक को पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले, जेल गया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *