अवारापन 2 vs बंटवारा 1947: इंडिपेंडेंस वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस की बड़ी टक्कर, 25 करोड़ ओपनिंग का दावा

ENTERTAINMENT DESK: Emraan Hashmi और Disha Patani की अपकमिंग फिल्म Awarapan 2 को लेकर इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा है. 2026 की बड़ी...

ENTERTAINMENT DESK: Emraan Hashmi और Disha Patani की अपकमिंग फिल्म Awarapan 2 को लेकर इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा है. 2026 की बड़ी रिलीज़ में गिनी जा रही इस फिल्म की डेट जैसे ही सामने आई, बॉक्स ऑफिस समीकरण भी तेज हो गए.

इंडिपेंडेंस वीकेंड पर बड़ा क्लैश

फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, यानी इसे लंबे वीकेंड का सीधा फायदा मिलेगा. हालांकि मुकाबला आसान नहीं होगा, क्योंकि Sunny Deol की फिल्म Bantwara 1947 एक दिन पहले 13 अगस्त को रिलीज़ हो रही है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच हाई-वोल्टेज बॉक्स ऑफिस टक्कर तय मानी जा रही है.

सीक्वल फैक्टर बना सबसे बड़ा हथियार
इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका ब्रांड वैल्यू है. Awarapan ने समय के साथ कल्ट फॉलोइंग हासिल की थी, खासकर इसके म्यूजिक और इमोशनल टोन ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी. ऐसे में सीक्वल को लेकर ऑडियंस में पहले से ही मजबूत कनेक्ट दिख रहा है.

ALSO READ: ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन भी मजबूत पकड़, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

रोमांटिक जॉनर का फायदा
जहां ‘बंटवारा 1947’ पीरियड/ड्रामा स्पेस में होगी, वहीं ‘अवारापन 2’ रोमांटिक ट्रैक पर आगे बढ़ेगी. अलग जॉनर होने की वजह से दोनों फिल्मों का ऑडियंस बेस अलग रह सकता है, जिससे सीधा नुकसान कम होने की संभावना है.

ओपनिंग पर बड़ी उम्मीदें

फिल्म को लेकर बन रहे माहौल को देखते हुए ट्रेड सर्किट में चर्चा है कि यह रोमांटिक कैटेगरी में नई ओपनिंग का रिकॉर्ड बना सकती है फिलहाल इस स्पेस में Saiyaar के नाम पहले दिन करीब 22 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड है.
‘अवारापन 2’ के लिए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पहले दिन 25 करोड़ के आसपास या उससे ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है. हालांकि असली तस्वीर रिलीज के बाद ही साफ होगी, लेकिन मौजूदा बज और स्टार पावर को देखते हुए फिल्म से बड़ी शुरुआत की उम्मीद जरूर की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *