पर्यावरण दिवस पर पाकुड़ में जागरूकता कार्यक्रमों की धूम, वृक्षारोपण और मैराथन से दिया संरक्षण का संदेश

Pakur: पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान वन विभाग की ओर से...

Pakur: पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान वन विभाग की ओर से अनुमंडल कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीसी मेघा भारद्वाज, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार चंद्रा, उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया, नगर परिषद के पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इसके अलावा सिद्धू-कान्हू मुर्मू पार्क परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया. स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर आकर्षक वॉल पेंटिंग बनाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया.

मैराथन दौड़ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी

वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित मैराथन दौड़ को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने पाकुड़ वीआईपी रोड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह दौड़ वन प्रमंडल कार्यालय तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस अवसर पर डीसी मेघा भारद्वाज ने जिलेवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक रहने की जरूरत है. उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की. बच्चों द्वारा वॉल पेंटिंग और मैराथन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश समाज तक पहुंचाया जा रहा है.

ALSO READ: PM आवास योजना में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेज, चयन समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए जागरूकता जरूरी

वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार चंद्रा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, वॉल पेंटिंग और मैराथन दौड़ जैसे कार्यक्रमों के जरिए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को छोटे-छोटे प्रयास करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *