रांची : आपसी विवाद में घायल तनवीर की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश, शव के साथ घेरा थाना

Ranchi : मणिटोला में हुए विवाद में घायल तनवीर की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है. मामला डोरंडा...

Ranchi : मणिटोला में हुए विवाद में घायल तनवीर की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है. मामला डोरंडा थाना क्षेत्र का है. जहां आक्रोशित परिजनों ने गुरूवार को डोरंडा थाना का घेराव किया. गुस्सायें लोगों ने रिम्स से शव के आते ही डोरंडा थाना के सामने रख दिया और मुख्य सड़क को जाम कर थाना का घेराव किया. जानकारी हो कि बीते मंगलवार को मणिटोला में आपसी विवाद और मारपीट की घटना हुई थी. जिसमें तनवीर नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. तनवीर की मौत कल इलाज के दौरान हुई.

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मारपीट के आरोपियों के खिलाफ समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की. जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हुए. प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि तनवीर पर जानलेवा हमला करने वाले सभी नामजद आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जायें. पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिलें.

क्या है मामला

डोरंडा थाना क्षेत्र के मणीटोला, फिरदौस नगर निवासी मो. तनवीर अंसारी, मो. जावेद, रिजवान और गोल्डन उर्फ इजाज पर हिंदुस्तान चौक के पास मो. तनवीर अंसारी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है. मंगलवार दोपहर तीनों आरोपियों ने लोहे की रॉड से तनवीर के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. हमले में युवक के सिर में 40 टांके लगे थे. मो तनवीर की पत्नी खतीजा खातून ने उक्त आरोपियों को नामजद करते हुए डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. खतीजा खातून ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी.

प्राथमिकी के अनुसार मो. तनवीर अंसारी मंगलवार दोपहर घर से डोरंडा बाजार जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान हिंदुस्तान चौक के पास पहले से घात लगायें आरोपियों ने उनकी गाड़ी रोक ली और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. शोर सुनकर स्थानीय लोग जुटने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल मो. तनवीर को पहले डोरंडा अस्पताल में भर्ती किया गया. फिर सदर अस्पताल और बाद में रिम्स ले जाया गया. रिम्स से बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोकर स्थित सैफर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी मौत हो गयी.

 

ALSO READझारखंड में मौसम ले रहा करवट, कहीं झुलसाती गर्मी, कहीं आंधी-बारिश का हाई अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *