Click Here
Click Here
Click Here

बालूमाथ : जमीन विवाद में जान से मारने की धमकी का वीडियो होने का दावा, रैयती जमीन पर जबरन हल चलाने का आरोप

Latehar : बालूमाथ प्रखंड के ग्राम चन्दली निवासी सतीश कुमार ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर उनके पिता अयोध्या...

Land dispute

Latehar : बालूमाथ प्रखंड के ग्राम चन्दली निवासी सतीश कुमार ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर उनके पिता अयोध्या प्रसाद यादव को सरकारी जांच के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई. सतीश कुमार का कहना है कि इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास उपलब्ध है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर जांच एजेंसियों एवं न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. सतीश कुमार ने बताया कि ग्राम चन्दली निवासी बासदेव यादव एवं शंकर यादव ने दिनांक 26 मार्च 2026 को लातेहार सिविल न्यायालय में सिविल प्रक्रिया संहिता (CPC) की धारा 80 के तहत वैधानिक नोटिस भेजकर सिविल मुकदमा दायर करने की सूचना दी थी. नोटिस में C.S. खाता संख्या 20, प्लॉट संख्या 202 (रकबा 8.63 डिसमिल) एवं प्लॉट संख्या 203 (रकबा 2.60 डिसमिल), कुल 11.23 डिसमिल भूमि पर दावा किया गया है. इसके अनुरूप R.S. खाता संख्या 46 के प्लॉट संख्या 418 (2.60 डिसमिल), 422 (1.45 डिसमिल), 425 (5.51 डिसमिल) तथा आर.एस. खाता संख्या 36 के प्लॉट संख्या 419 (1.66 डिसमिल) का भी उल्लेख किया गया है.

भूमि जांच के बीच विवाद, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का आरोप

उन्होंने बताया कि 03 जुलाई 2026 को बालूमाथ अंचल कार्यालय से राजस्व कर्मचारी अनिल होरो स्थल जांच के लिए पहुंचे थे. जांच के दौरान दस्तावेजों की जांच में कई तथ्यों पर विवाद सामने आया. सतीश कुमार के अनुसार R.S. खाता संख्या 46, प्लॉट संख्या 422 पर अयोध्या प्रसाद यादव एवं नन्दकिशोर यादव के नाम से लगान रसीद निर्गत है, जबकि R.S. खाता संख्या 46, प्लॉट संख्या 425 पर मनपुरण गोप, श्यामलाल यादव, रामचन्द्र यादव, कामेश्वर यादव, स्वर्गीय हरिशंकर यादव, शिवशंकर यादव, अयोध्या प्रसाद यादव, नन्दकिशोर यादव एवं राजेन्द्र पाठक का जोत-कब्जा है. वहीं R.S. खाता संख्या 36, प्लॉट संख्या 419 के रैयत मंगरा मुण्डा बताए गए हैं. सतीश कुमार का आरोप है कि जब उनके पिता राजस्व कर्मचारी के समक्ष उक्त तथ्यों को बता रहे थे, तभी अशोक यादव, पिता शंकर यादव ने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की तथा जमीन में मारकर गाड़ देंगे कहकर जान से मारने की धमकी दी.

भूमि विवाद में कब्जे की कोशिश का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

उन्होंने बताया कि घटना के बाद उनके पिता की तबीयत खराब हो गई, जिसके कारण वे अस्पताल में उनकी देखभाल में व्यस्त रहे. इसी वजह से यह मामला मीडिया के समक्ष तत्काल नहीं लाया जा सका और आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को इसकी जानकारी सार्वजनिक की जा रही है. सतीश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि आज 11 जुलाई 2026 को ही उनकी रैयती भूमि, खाता संख्या 14, प्लॉट संख्या 411, 412 एवं 413 पर सूरज यादव (पिता बासदेव यादव) तथा अशोक यादव (पिता शंकर यादव) ने जबरन हल चलाकर कब्जा करने का प्रयास किया. सतीश कुमार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, संबंधित CS and RS खाता-प्लॉटों की सरकारी नापी कराई जाए, धमकी की वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच की जाए तथा रैयती भूमि पर कथित अतिक्रमण एवं धमकी देने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए.

Also Read : रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक शुरू, 24 एजेंडों के साथ रातू रोड के नामकरण पर होगी चर्चा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *