अंधविश्वास में प्रताड़ित अमित उरांव एवं परिजनों से मिले बंधु तिर्की

Ranchi: पूर्व मंत्री और झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की ने शुक्रवार मांडर प्रखण्ड के ग्राम सरवा में अमित...

Ranchi: पूर्व मंत्री और झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की ने शुक्रवार मांडर प्रखण्ड के ग्राम सरवा में अमित उरांव और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. कुछ दिन पहले अमित उरांव अंधविश्वास के एक आपराधिक कृत्य का शिकार हुए थे जब चाम्पा उरांव ने खौलते हुआ गोबर पानी में उनके दोनों हाथों को डुबोकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. 

घायलों को दिया जाएगा संभव सहयोग 

बंधु तिर्की ने घायल को अपेक्षित सहयोग दिया और हर संभव सहायता करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनायें दुर्भाग्यपूर्ण है और यह पूरे समाज को कलंकित करती है. बाद में बंधु तिर्की ने ग्राम कोटपाली के अलबिनुस लकड़ा के घर गये जिनके तीन बैलों की मृत्यु बज्रपात की चपेट में आने से हो गयी थी. तिर्की ने पीड़ित अलबिनुस लकड़ा की अपेक्षित आर्थिक सहायता भी की.

Read Also: डिजिटल शिक्षा की बड़ी कामयाबी: वेदांता AAS विद्यालय का 100% रहा बोर्ड रिजल्ट, 73% छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *