Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: मतदाता ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन, SIR को लेकर अहम बैठक

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड सभागार में बुधवार को मतदाता जागरूकता एवं विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को...

Chaibasa: Publication of voter draft list, important meeting regarding SIR

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड सभागार में बुधवार को मतदाता जागरूकता एवं विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई. मतदाता ड्राफ्ट सूची का आज हर बूथ पर प्रकाशन किया गया. साथ ही एसडीडी सूची का भी प्रकाशन की गई. बैठक में मानकी एवं ग्रामीण मुंडा, निर्वाचन विभाग के एआरओ, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पात्र मतदाताओं के पंजीकरण, नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही बताया गया कि 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवक-युवतियां फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. इस दौरान मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया, निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मतदान के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

यह भी पढ़ें: झारखंड में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, नाम नहीं होने पर 4 सितंबर तक करा सकेंगे पंजीकरण; 7 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम सूची

Chaibasa: Publication of voter draft list, important meeting regarding SIR

मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर का विमोचन

अधिकारियों ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने तथा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की. बीडीओ भीषम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है. प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है. सभी जनप्रतिनिधि, मानकी, मुंडा एवं बीएलओ समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे. साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करें. बिरसा भगवान राज्य संपोषित उच्च विद्यालय, ब्लॉक समेत अन्य जगहों में मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया. इस मौके पर ब्लॉक के पदाधिकारी, कर्मी, बीएलओ एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *