बकरीद को लेकर बेरमो प्रशासन अलर्ट: बेरमो एसडीएम और एसडीपीओ ने किया फ्लैग मार्च, राहगीरों के लिए खोला प्याऊ

Bermo:बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बेरमो अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. बेरमो...

Bermo:बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बेरमो अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ, एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह, गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, अंचल अधिकारी आफताब आलम, तेनुघाट सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न थानों के प्रभारियों ने संयुक्त रूप से ललपनिया, महुआटांड़ और जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया.

आमलोगों से सीधा संवाद कर शांति की अपील की 

इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से सीधा संवाद करते हुए त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च में ललपनिया ओपी प्रभारी जयप्रकाश एक्का, महुआटांड़ थाना प्रभारी कृष्णा कुशवाहा, रहावन ओपी प्रभारी पिंटू मेहता और जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव अपने दल-बल के साथ शामिल रहे.

सुरक्षा व्यवस्था के साथ -साथ, शुद्ध पेय जल की व्यवस्था 

​फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, बल्कि सामाजिक सरोकार भी निभाया. वर्तमान में जारी भीषण गर्मी को देखते हुए जागेश्वर चौक पर राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए एक सराहनीय पहल की गई. एसडीएम और एसडीपीओ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल के ‘पनशाला’  का विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर मुख्य अतिथियों द्वारा वहां मौजूद लोगों और राहगीरों के बीच गुड़ और चना का भी वितरण किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को इस चिलचिलाती धूप में काफी राहत मिली.

ग्रामीणों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया 

​इस सामाजिक और प्रशासनिक कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर कुंदा पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र सिंह, मुस्लिम समुदाय के सदर अहसान अंसारी, जाकिर अंसारी, अबरार अंसारी, पचु महतो, सुरेश गिरी और सतपाल महतो सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे. प्याऊ के संचालन और राहगीरों को पानी पिलाने में जोगेश्वर विहार थाना के पदाधिकारी सुरेश पहन, धर्मेंद्र सिंह सरदार, विशाल कुमार, फिलिप सोरेन और चौकीदार मुशर्रफ अंसारी ने सक्रिय भूमिका निभाई. प्रशासन की इस दोहरी पहल एक तरफ सुरक्षा का भरोसा और दूसरी तरफ सेवा भाव की स्थानीय जनता द्वारा काफी सराहना की जा रही है. बाद में सभी ने पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ मीटिंग की.

AlsoRead:कोडरमा: एसपी के निर्देश पर सभी थानों मे पेयजल की व्यवस्था, लोग ठंडा पानी से बुझा रहे प्यास

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *