संसद में बड़ा फैसला आज: 850 सीटों का प्रस्ताव और परिसीमन पर विवाद

नई दिल्ली : संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 16 से 18 अप्रैल तक चलेगा....

नई दिल्ली : संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 16 से 18 अप्रैल तक चलेगा. इस सत्र में सरकार संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करने की तैयारी में है. प्रस्ताव के तहत लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने और नई जनगणना से पहले परिसीमन की प्रक्रिया शुरू करने की योजना है. साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संभावित संशोधन पर भी चर्चा होने की उम्मीद है, जिससे यह सत्र काफी अहम माना जा रहा है.

Also Read : रांची में LPG सिलेंडर के नए रेट: अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच गैस कीमतों पर असर

 परिसीमन को लेकर विपक्ष का विरोध, सरकार ने दिया भरोसा


इस प्रस्ताव को लेकर संसद में तीखी बहस की संभावना जताई जा रही है. राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों ने परिसीमन को लेकर चिंता जताई है और इसे राज्यों के प्रतिनिधित्व को प्रभावित करने वाली योजना बताया है. उनका कहना है कि इससे दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों की हिस्सेदारी कम हो सकती है. वहीं निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया है कि परिसीमन आयोग सभी राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श के बाद ही आगे बढ़ेगा. विपक्ष ने यह भी साफ किया है कि वह महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन परिसीमन प्रक्रिया को लेकर उसकी आपत्ति बनी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *