बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक, विवेकानंद मैदान के बाहर से बाइक की चोरी

Bermo : बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजा...

Bermo : बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजा बाजार निवासी तौसिफ आलम अपनी काले रंग की पल्सर बाइक (नंबर JH09AK 4921) शुक्रवार की रात आठ बजे स्वामी विवेकानंद मैदान के मेन गेट के बाहर खड़ी कर इवनिंग वॉक के लिए गए थे. जब वे टहलकर आधा घंटा बाद वापस लौटे, तो उनकी बाइक वहां से गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला. लोगों का कहना है कि इस स्थान से लगातार बाइक चोरी की घटनाएं घट रही हैं, जिससे क्षेत्र के निवासियों में असुरक्षा का माहौल है. बाइक चोरी की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में पाकुड़ जिले को मिला गौरवपूर्ण सम्मान 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *