चंदवा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत: कल लगेगा विशेष शिकायत निवारण शिविर

Chandwa: स्थानीय बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल की गड़बड़ियों और अन्य समस्याओं से जल्द राहत मिलने वाली है. सभापति सह लोकप्रिय...

Chandwa

Chandwa: स्थानीय बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल की गड़बड़ियों और अन्य समस्याओं से जल्द राहत मिलने वाली है. सभापति सह लोकप्रिय विधायक प्रकाश राम के विशेष निर्देश पर बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष बिजली शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है.
​इस शिविर में उपभोक्ता अपने गलत बिजली बिल, मीटर से जुड़ी समस्याएं और अन्य शिकायतों का मौके पर ही समाधान पा सकेंगे. विधायक प्रकाश राम के इस प्रयास से क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है और इसे आम जनता के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है.

​शिविर से जुड़ी मुख्य जानकारियां

दिनांक: 25 मई 2026 (दिन: सोमवार)
​समय: सुबह 10:00 बजे से
​स्थान: बिजली विभाग कार्यालय, चंदवा
​अपील: क्षेत्र के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध है, कि यदि आपके बिजली बिल या कनेक्शन में कोई भी समस्या है, तो कल समय पर चंदवा बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं.

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रशिक्षण महाभियान का समापन, विधायक नवीन जायसवाल ने कहा- कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने राज्य की स्थिति मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसी बना दी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *