Simdega: गोवंशीय पशु तस्करी मामले में सिमडेगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गोवंशीय पशु तस्करों के सरगना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सिमडेगा पुलिस ने बताया कि केरसई थाना क्षेत्र में विगत 08 मार्च को तस्करी के गोवंशीय बरामद हुए थे, जिसमें तस्करों का सरगना बबलू पासवान नामजद अभियुक था.

छापामारी कर रांची से बबलू पासवान को किया गया गिरफ्तार
एसपी सिमडेगा को सूचना मिली थी कि बबलू पासवान रांची में ही छिपा हुआ है. सूचना के आलोक में डीएसपी हेड क्वार्टर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. पुलिस द्वारा गठित टीम ने छापामारी कर रांची से बबलू पासवान को गिरफ्तार कर आज जेल भेजा. डीएसपी ने बताए कि बबलू पासवान ओडिशा से लेकर रांची तक गोवंशीय तस्करी का अपना जाल फैलाए हुए था. पुलिस गिरफ्त में आए बबलू पासवान ने ओडिशा, सिमडेगा और खूंटी में अपने कई साथियों के नाम भी बताए. डीएसपी ने बताए कि बबलू पासवान पर 08 से अधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस इसके द्वारा बताए लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
यह भी पढ़ें: चंदवा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत: कल लगेगा विशेष शिकायत निवारण शिविर
