Click Here
Click Here
Click Here

स्मार्ट होगा झारखंड भवन : रेजिडेंट कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण, अब डिजिटल मोड में चलेगी व्यवस्था

– अब ऑनलाइन फीडबैक देंगे अतिथि, कूड़ा प्रबंधन और शौचालय की सफाई पर जीरो टॉलरेंस, कर्मचारियों का भी होगा बायोडाटा तैयार Ranchi:...

– अब ऑनलाइन फीडबैक देंगे अतिथि, कूड़ा प्रबंधन और शौचालय की सफाई पर जीरो टॉलरेंस, कर्मचारियों का भी होगा बायोडाटा तैयार

Ranchi: झारखंड भवन अब राज्य की अस्मिता और बेहतर प्रशासनिक समन्वय का आधुनिक मॉडल बनेगा. शनिवार को झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने भवन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने साफ संदेश दिया कि व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने पूरी कार्यप्रणाली को पारदर्शी और तकनीक-संचालित बनाने का रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें : हजारीबाग की कानून व्यवस्था और पत्रकारों पर हमले को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने बोला हमला, कहा- ‘कानून व्यवस्था ध्वस्त’

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

अब डिजिटल मॉनिटरिंग’ से होगी निगरानी

रेजिडेंट कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भवन के मेंटेनेंस और हाउसकीपिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाए. अब तक चलने वाली मैन्युअल रिकॉर्ड व्यवस्था को डिजिटल किया जाएगा. भवन में रुकने वाले अतिथियों के लिए अब ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम शुरू होगा, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता का वास्तविक पता चल सकेगा. रसोई संचालन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि भोजन की आपूर्ति बिना किसी देरी के क्वालिटी चेक के साथ सुनिश्चित की जाए.

एक ही छत के नीचे दिखेगी झारखंड की ताकत

भवन को केवल गेस्ट हाउस नहीं, बल्कि झारखंड की प्रगति के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. राजकमल ने परिसर में उद्योग विभाग और JTDC (पर्यटन निगम) के कार्यालय शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा की. इसका उद्देश्य दिल्ली में झारखंड के निवेश, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को एक ही केंद्र से मजबूती देना है.

यह भी पढ़ें : Trump ने रिजेक्ट किया ईरान का प्रस्ताव, कहा पागलों के हाथ में नहीं दे सकते एटम बम

कर्मियों से संवाद, समस्या सुनी, समाधान का दिया भरोसा

निरीक्षण के दौरान रेजिडेंट कमिश्नर ने केवल फाइलों की जांच नहीं की, बल्कि चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक से सीधा संवाद किया. उन्होंने कर्मचारियों की शिकायतों और सुझावों को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संवेदनशील और व्यावहारिक तरीके से किया जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *