भाजपा चक्रधरपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से भाजपा चक्रधरपुर जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने जिला...

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से भाजपा चक्रधरपुर जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है. जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जिला उपाध्यक्षों की सूची जारी

जारी सूची के अनुसार गुरुचरण नायक जिला अध्यक्ष बने रहेंगे. वहीं जिला उपाध्यक्ष के रूप में अमरेश प्रधान, अनुप सिंह, रविंद्र प्रसाद, लक्ष्मी मुंडा, गोरेखनाथ बोदरा एवं राम कृपाल प्रधान को जिम्मेदारी दी गई है. जिला महामंत्री पद पर किशोर डांगा, तीर्थ जामुदा एवं प्रेम प्रधान को नियुक्त किया गया है. जिला मंत्री के रूप में विमला प्रसाद, रानी बांदिया, त्रिभुवन महतो एवं श्रीवंत घांडी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा सुरेश साव को कोषाध्यक्ष तथा कृतिवास प्रधान को कार्यालय मंत्री बनाया गया है.

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर

जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सभी पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया. भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नई जिला कार्यकारिणी के गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं.

ALSO READ : पाकुड़: आज से जिले में बालू उठाव पर लगेगी रोक, पूरे मानसून सीजन में खनन गतिविधियां रहेंगी बंद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *