सरस्वती मंदिर में आर्ट ऑफ लिविंग का पांच दिवसीय हैप्पीनेस कोर्स संपन्न

Jamtara: शहर के कायस्थ पाड़ा स्थित सरस्वती मंदिर में आर्ट ऑफ लिविंग जामताड़ा परिवार के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय ‘हैप्पीनेस प्रोग्राम’...

Jamtara: शहर के कायस्थ पाड़ा स्थित सरस्वती मंदिर में आर्ट ऑफ लिविंग जामताड़ा परिवार के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय ‘हैप्पीनेस प्रोग्राम’ का सफल समापन हुआ. शिविर में करीब 15 नए एवं पुराने साधकों ने भाग लेकर सुदर्शन क्रिया, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया.

सुदर्शन क्रिया और प्राणायाम के लाभ बताए गए

कोर्स का संचालन वरिष्ठ प्रशिक्षक राजेंद्र गोराई ने किया. उन्होंने कहा कि सुदर्शन क्रिया और प्राणायाम तनाव दूर कर मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं.

नियमित साधना और सत्संग से जुड़ने की अपील

वहीं मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. संध्या सिन्हा ने प्रतिभागियों को नियमित साधना, सेवा और सत्संग से जुड़े रहने की प्रेरणा दी.

Also Read: BREAKING: दोहरे हत्याकांड मामले में जेल में बंद जेठा कच्छप को HC से मिली बेल

अगले महीने फिर होगा आयोजन

जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर विजय भगत ने बताया कि लोगों के उत्साह को देखते हुए आगामी महीने में फिर से नए हैप्पीनेस कोर्स का आयोजन किया जाएगा.

भजन, सत्संग और प्रसाद के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में इंदु प्रभा, रीना द्विवेदी, राम विनय सिंह, रीता घोष एवं छवि घोष की अहम भूमिका रही. समापन अवसर पर साधकों ने भजन, सत्संग, उपहार वितरण और प्रसाद ग्रहण कर खुशी साझा की. कार्यक्रम में रीना द्विवेदी, शारदा, प्रतिमा, श्रीकांत प्रसाद, पूर्णिमा गोराई, चुमकी दास, अंजू भगत सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *