Click Here
Click Here

भाजपा नेताओं ने वित्त मंत्री का हालचाल जाना, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सेंटेविटा अस्पताल पहुंचकर राज्य के वित्त...

BJP leaders
वित्त मंत्री से मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेता

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सेंटेविटा अस्पताल पहुंचकर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का कुशल-क्षेम जाना. वित्त मंत्री के अस्वस्थ होने की सूचना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे थे. नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

इस दौरान नेताओं ने परिजनों एवं चिकित्सकों से भी मंत्री के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की. आदित्य साहू ने वित्त मंत्री के जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की कामना की. इस अवसर पर विधायक विधायक सीपी सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह एवं अशोक बड़ाईक भी उपस्थित रहे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *