कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

Koderma : कोडरमा टाउन स्टेशन के समीप मंगलवार को कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड के रेलवे पटरी पर एक शव बरामद किया गया. मृतक की...

Koderma : कोडरमा टाउन स्टेशन के समीप मंगलवार को कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड के रेलवे पटरी पर एक शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान 45 वर्षीय मोहन दास, ग्राम पीपाटांड (बदडीहा) थाना, कोडरमा निवासी के रुप मे हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार अहले सुबह रेलवे कर्मी ने शव को देखा. इस सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों ने शव की पहचान मोहन दास के रुप में की. आशंका जतायी जा रहा है कि सोमवार रात ही किसी ट्रेन के चपेट मे मोहन दास आ गया होगा. स्थानीय लोगों के मुताबिक मोहन दास और उसकी पत्नी में सोमवार को मामूली विवाद हुआ था. लोगों ने आशंका जतायी है कि विवाद के बाद मोहन दास स्टेशन की ओर गया और आत्महत्या कर ली.

यह भी पढ़ें : हटिया में चला निगम का बुलडोजर: 11 अवैध ढांचे ध्वस्त, फुटपाथ हुआ खाली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *