JPSC में अनियमितता को लेकर BJP का सरकार पर हमला

Bokaro: जिले में जेपीएससी में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा और भाजयुमो ने राज्य सरकार के खिलाफ तीखा हमला किया. पार्टी ने...

JPSC में अनियमितता को लेकर BJP का सरकार पर हमला
JPSC में अनियमितता को लेकर BJP का सरकार पर हमला

Bokaro: जिले में जेपीएससी में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा और भाजयुमो ने राज्य सरकार के खिलाफ तीखा हमला किया. पार्टी ने 21 जुलाई को बोकारो में मशाल जुलूस और 22 जुलाई को रांची में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की.

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप

बोकारो परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने जेपीएससी में पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया. नेताओं ने कहा कि अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी.

Also Read: TSPC उग्रवादी विक्रम जी को नहीं मिली जमानत

नीट मामले पर भी पूछा गया सवाल

इसी दौरान पत्रकारों ने पूछा कि जब भाजपा जेपीएससी मामले पर आक्रामक है, तो नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मुद्दे पर उसका रुख उतना मुखर क्यों नहीं है. इस पर भाजपा नेताओं ने कहा कि नीट मामले की जांच चल रही है और दोषियों पर कार्रवाई होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *