विश्व पर्यावरण दिवस पर BJP का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, प्रदेशभर में हुआ वृक्षारोपण

Ranchi: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे झारखंड में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाकर बड़े...

Ranchi: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे झारखंड में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया. इस अभियान में प्रदेश नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.  अभियान के तहत BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रांची के ओरमांझी प्रखंड स्थित कुच्चू मंडल के सरस्वती शिशु मंदिर कुल्ही में पौधारोपण किया. वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के रॉक गार्डन परिसर में पौधा लगाकर अभियान में हिस्सा लिया.

इसके अलावा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने हरमू मंडल, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी और गेतलसूद, रघुवर दास ने जगन्नाथपुर, चंपई सोरेन ने गम्हरिया, मधु कोड़ा ने चाईबासा के जगन्नाथपुर, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हटिया, सांसद संजय सेठ ने पंडरा तथा दीपक प्रकाश ने हरमू क्षेत्र में वृक्षारोपण किया. पार्टी के अन्य पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे लगाए.

कम से कम एक पौधा लगाए : बाबूलाल मरांडी

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा- पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाया जा रहा है.  उन्होंने लोगों से अपील की कि वे “एक पेड़ मां के नाम” लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और शुद्ध हवा आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी पूंजी है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है.  उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की.

ALSO READ: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में दलालों पर कसा शिकंजा, वार्ड बॉय से बदसलूकी पर भड़के स्वास्थ्यकर्मी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *