Click Here
Click Here
Click Here

हायर एजुकेशन में प्राइवेट बूम : क्या सरकारी व्यवस्था को पछाड़ देगी निजी विश्वविद्यालयों की रफ्तार

NewsWave Desk : भारत में उच्च शिक्षा का ताना-बाना बहुत तेजी से बदल रहा है. कल तक जिन सरकारी कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज...

हायर एजुकेशन

NewsWave Desk : भारत में उच्च शिक्षा का ताना-बाना बहुत तेजी से बदल रहा है. कल तक जिन सरकारी कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज की डिग्री को सफलता की इकलौती गारंटी माना जाता था. आज उनके एकाधिकार को निजी शिक्षण संस्थान कड़ी चुनौती दे रहे है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन के पिछले 10 सालों के आंकड़ों ने एक नए शैक्षिक संक्रमण की ओर इशारा किया है. पिछले एक दशक में देश के भीतर 550 से अधिक नए विश्वविद्यालय अस्तित्व में आए है, जिनमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सरकारी संस्थानों के मुकाबले प्राइवेट यूनिवर्सिटीज के खुलने की रफ्तार तीन गुना से भी ज्यादा रही है.

क्यों फीकी पड़ रही है सरकारी कॉलेजों की पारंपरिक चमक

एक समय था जब छात्र सरकारी यूनिवर्सिटीज की कट-ऑफ लिस्ट का बेसब्री से इंतजार करते थे. लेकिन आज का युवा, थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल नॉलेज और ग्लोबल एक्सपोजर चाहता है. प्राइवेट यूनिवर्सिटीज ने इसी नब्ज को पकड़ा है.आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अंतरराष्ट्रीय स्तर का पाठ्यक्रम, विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ टाई-अप और सीधे तौर पर इंडस्ट्री की मांग के अनुसार तैयार किए गए कोर्सेज ने छात्रों को आकर्षित किया है. जहां सरकारी तंत्र नई नीतियों और नए कोर्स लागू करने में लंबा समय लेता है. वहीं, प्राइवेट संस्थान मार्केट की जरूरत के हिसाब से तुरंत अपने सिलेबस को अपडेट कर लेते है. यही कारण है कि युवा अब सिर्फ सस्ती शिक्षा के बजाय रोजगारपरक शिक्षा को प्राथमिकता दे रहे है.

छात्रों के लिए अवसरों की बाढ़ या बजट का बोझ

इस अभूतपूर्व बदलाव का सबसे बड़ा असर छात्रों और उनके अभिभावकों पर पड़ रहा है. प्राइवेट यूनिवर्सिटीज के इस बढ़ते दायरे ने प्रतिस्पर्धा को बढ़ा दिया है. जिसका सीधा फायदा छात्रों को मिल रहा है. अब प्लेसमेंट के लिए छात्रों को केवल चुनिंदा प्रीमियर संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता. वहीं, दूसरी ओर प्राइवेट यूनिवर्सिटीज की भारी-भरकम फीस मध्यमवर्गीय परिवारों के बजट पर गहरा असर डाल रही है. ऐसे में शिक्षाविदों का मानना है कि अगर इन निजी संस्थानों में गुणवत्ता के साथ-साथ छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए सही नीतियां नहीं बनाई गईं, तो उच्च शिक्षा समाज के एक खास वर्ग तक ही सीमित होकर रह जाएगी.

संतुलन और नियमन की जरूरत

इस रफ्तार युग में सबसे बड़ी चुनौती गुणवत्ता को बनाए रखने की होगी. केवल आलीशान इमारतें और बड़ी-बड़ी डिग्रियां युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती. विशेषज्ञों के अनुसार, सरकार और यूजीसी UGC को इन निजी संस्थानों की फीस और शिक्षा के स्तर पर पैनी नजर रखनी होगी. ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे. कुल मिलाकर, यह बदलाव भारतीय उच्च शिक्षा को एक वैश्विक पहचान दिलाने का माद्दा रखता है. बशर्ते इसका उद्देश्य सिर्फ मुनाफा कमाना न होकर, एक कुशल और आत्मनिर्भर कार्यबल तैयार करना हो.

 

ALSO READ : भारत-अफगानिस्तान दोस्ती का नया अध्याय. अफगान मंत्री बोले – हमारा और भारत का DNA एक है

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *