Click Here
Click Here
Click Here

वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर का आयोजन, JLKM नेता तरुण महतो की पहल में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Seraikela: वैवाहिक वर्षगांठ को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व...

Seraikela: वैवाहिक वर्षगांठ को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो ने बानसा स्थित चुनाव कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया. ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

ग्रामीणों में दिखी रक्तदान के प्रति जागरूकता

कार्यक्रम की शुरुआत आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री रविशंकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई. इसके बाद रक्तदान शुरू हुआ. चांडिल प्रखंड का यह इलाका ग्रामीण क्षेत्र में आता है, बावजूद इसके यहां लोगों में रक्तदान को लेकर काफी उत्साह और जागरूकता देखने को मिली.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

तरुण महतो ने कहा – यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

शिविर में पहुंचे तरुण महतो ने कहा, “क्षेत्र के अस्पतालों में आए दिन मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ती है. कई बार जरूरतमंदों को समय पर खून नहीं मिल पाता. ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि ब्लड बैंक में रक्तदान कर लोगों की मदद करें. रक्तदान सिर्फ सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, यह किसी को नया जीवन देने जैसा है.” उन्होंने कहा कि वैवाहिक वर्षगांठ जैसे निजी अवसर को समाज सेवा से जोड़ने का मकसद लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है. “रक्तदान महादान है. हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में 3-4 बार रक्तदान करना चाहिए,” उन्होंने अपील की.

ALSO READ: रांची: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समाजसेवियों व सांस्कृतिक हस्तियों को किया गया सम्मानित

ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता की मिसाल बना शिविर

JLKM के बैनर तले लगा यह शिविर ग्रामीण इलाके में जनजागरूकता की मिसाल बना. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी कार्यक्रम होते रहने चाहिए. समापन पर लोगों से अपील की गई कि वे नियमित रक्तदाता बनें. “आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है” – इसी संदेश के साथ शिविर संपन्न हुआ.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *