चार दिन से लापता किशोरी का शव जंगल में दफन मिला, हत्या की आशंका

Simdega: सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र के जलडेगा स्थित बीरता गांव के कुरूचडेगा बड़डांड़ जंगल में बुधवार को एक नाबालिग किशोरी का...

Simdega: सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र के जलडेगा स्थित बीरता गांव के कुरूचडेगा बड़डांड़ जंगल में बुधवार को एक नाबालिग किशोरी का शव जंगल में खोदे गए गड्ढे से बरामद हुआ. शव मिट्टी, बालू और सूखे पत्तों से ढंका हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में दफना दिया गया. एसडीपीओ सिमडेगा के अनुसार, किशोरी 7 जून को अपने गांव के पास मोबाइल चार्ज करने गई थी. वहां से शाम को वह अकेले घर के लिए निकली थी, लेकिन फिर कभी घर नहीं पहुंची. बताया जा रहा है कि रास्ते में उसकी मुलाकात गांव के ही एक युवक से हुई थी, जिसके बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई.

तलाश के दौरान जंगल में मिला शव

परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया. बुधवार सुबह परिजन तलाश करते हुए कुरूचडेगा बड़डांड़ जंगल पहुंचे. जंगल के बीच एक स्थान से तेज दुर्गंध आने पर उनका संदेह गहराया. जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो एक गड्ढा मिट्टी, बालू और पत्तों से ढंका हुआ मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई कर शव बाहर निकाला गया.

ALSO READ: धोनी की मौजूदगी में गूंजा जेएससीए स्टेडियम, प्लेयर्स और आयोजक को दी शुभकामनाएं

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस का दावा है कि मामले का खुलासा जल्द कर लिया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *