Click Here
Click Here
Click Here

Bokaro: तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

Bokaro: कसमार थाना क्षेत्र के टांगटोना गांव में तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना...

Bokaro: कसमार थाना क्षेत्र के टांगटोना गांव में तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. मृतक की पहचान अंबुज कुमार महतो के रूप में हुई है, जो नव प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था. उसके पिता फूलचंद महतो स्थानीय शिक्षक हैं.

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार, अंबुज बुधवार को अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. ग्रामीणों और परिजनों ने उसे तत्काल तालाब से बाहर निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिवार में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को तालाब के पास नहीं जाने की सलाह दी है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया.

ALSO READ: देवघर में नई सेंट्रल जेल के निर्माण में आएगी तेजी, 23.68 एकड़ ज़मीन का होगा अधिग्रहण

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *