Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर में खाद-बीज दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी, अनियमितता मिलने पर दुकान सील

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी Shruti Raj Lakshmi के नेतृत्व में शहर की खाद एवं बीज दुकानों का औचक...

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी Shruti Raj Lakshmi के नेतृत्व में शहर की खाद एवं बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान अंचल अधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी और प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

इन दुकानों की हुई जांच 

निरीक्षण टीम ने टोकलो रोड स्थित आदिवासी खाद बीज भंडार और आसनतलिया स्थित एलांग दोलांग बीज भंडार की जांच की. जांच के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक पंजी और विक्रय पंजी का मिलान किया. साथ ही ऑनलाइन स्टॉक की तुलना भौतिक स्टॉक से की गई. खाद, बीज, कीटनाशक और अन्य उत्पादों की एक्सपायरी डेट भी जांची गई.

कई अनियमितताएं आई सामने 

निरीक्षण के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आईं. कुछ दुकानों में स्टॉक पंजी और विक्रय पंजी नहीं मिले. वहीं ऑनलाइन रिकॉर्ड की तुलना में अधिक मात्रा में यूरिया और डीएपी खाद का भंडारण पाया गया. इसके अलावा एक्सपायर्ड बीज भी रखे गए थे.

दुकान सील, आगे होगी कार्रवाई 

गंभीर अनियमितता मिलने के बाद प्रशासन ने संबंधित दुकानों को तत्काल सील कर दिया. साथ ही एक्सपायर्ड बीज को नष्ट करने का निर्देश दिया गया है. मामले की जानकारी आगे की कार्रवाई के लिए जिला कृषि पदाधिकारी को भी भेज दी गई है.

ALSO READ: देवघर में नई सेंट्रल जेल के निर्माण में आएगी तेजी, 23.68 एकड़ ज़मीन का होगा अधिग्रहण

ALSO READ: Bokaro: तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *