Click Here
Click Here
Click Here

रांची: कांके में जमीन विवाद में दो गुटों में मारपीट, कई लोगों हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Ranchi. राजधानी रांची के कांके थाना इलाके में जमीन विवाद में मारपीट हुई है. यह मामला कांके के हुसीर बस्ती की है....

Ranchi.  राजधानी रांची के कांके थाना इलाके में जमीन विवाद में मारपीट हुई है. यह मामला कांके के हुसीर बस्ती की है. इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कांके थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में लिया है. जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में कांके थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक मिली जानकारी के अनुसार मारपीट करने वाले आपस में गोतिया है और एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. जिसके बाद आज शाम सात बजे मारपीट हुई है. आपको बता कांके इलाके में कुछ माह पहले पाहन राजेंद्र मुंडा की जमीन विवाद में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अपराधी इस वारदात को अंजाम देकर लंबे समय तक फरार रहा था. इसके बाद हत्याकांड में शामिल अपराधी ने सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *