Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: करेंट लगने से पत्रकार की पत्नी की मौत

Bokaro: चंद्रपुरा DVC आवासीय कॉलोनी के पश्चिम पल्ली में रविवार की सुबह करेंट लगने से 33 वर्षीय नीलम बरनवाल की मौत हो...

Bokaro News
मौके पर जुटी भीड़

Bokaro: चंद्रपुरा DVC आवासीय कॉलोनी के पश्चिम पल्ली में रविवार की सुबह करेंट लगने से 33 वर्षीय नीलम बरनवाल की मौत हो गयी. मृतका स्थानीय पत्रकार सुभाष बरनवाल की पत्नी है. घटना के समय मृतका के पति घर पर नहीं थे. सुबह 8 बजे के करीब जब वह घर आया तो पत्नी आंगन में गिरी हुई मिली. उसके शरीर पर एक तार सटा हुआ था. सुभाष ने तार हटाने की कोशिश की तो उसे भी करेंट का झटका लगा. बाद मे पड़ोसियों की मदद से नीलम बरनवाल को चंद्रपुरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा चास

घटना की खबर सुनते ही स्थानीय पत्रकार, जनप्रतिनिधि सहित आसपास की महिलायें काफी संख्या में जुटी. मृतका पतंजलि योग समिति से जुड़ी हुई थी. सामाजिक कार्यों में भी वह काफी सक्रिय थी. चंद्रपुरा पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चास भेज दिया है. सोमवार को दामोदर नदी में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

बता दें, मृतका का एक बेटा और एक बेटी है. घटना पर स्थानीय पत्रकार प्रमोद कुमार सिन्हा, महावीर महतो, राकेश कुमार सिंह, सुभाष ठाकुर, गुलाब पांडेय, शैलेश सुमन, मनोज कुमार, विनोद सिन्हा, प्रभाकर, सत्येन्द्र गिरी, चुरामन ठाकुर मनमीत महतो, राजू सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें: खुद ‘बीमार’ है चाईबासा का एकमात्र सदर अस्पताल, टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन और 8 माह से बंद ब्लड बैंक- पवन शंकर पांडे

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *