बोकारो: DVC AMC-ARC मजदूर संगठन की नयी कमेटी गठित, हबीब अंसारी अध्यक्ष, रंजीत कुमार बने सचिव

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल पावर प्लांट स्थित डीवीसी एएमसी-एआरसी मजदूर संगठन की नयी कमेटी का गठन सोमवार को सर्वसम्मति से...

Bokaro: New committee of the DVC AMC-ARC Workers' Union formed; Habib Ansari becomes President, and Ranjit Kumar becomes Secretary.

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल पावर प्लांट स्थित डीवीसी एएमसी-एआरसी मजदूर संगठन की नयी कमेटी का गठन सोमवार को सर्वसम्मति से किया गया. सांगठनिक प्रावधानों के तहत कमेटी में प्रतिवर्ष बदलाव होना आवश्यक था,ले किन कुछ कारणों से नयी कमेटी के गठन में विलंब हो गया था. इसी को ध्यान में रखते हुए पुरानी कमेटी को भंग कर नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. नयी कमेटी में सर्वसम्मति से हबीब अंसारी को अध्यक्ष चुना गया. कार्तिक जी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि संतोष सिंह, अमित सील एवं जिलानी को उपाध्यक्ष, अरविन्द कुमार, सुजीत कुमार पासवान तथा गौतम गुप्ता को उप कार्यकारी अध्यक्ष, रंजीत कुमार को सचिव, अनिल तुरी, राजेश राम व दशरथ रजक को सह सचिव, टी सन्नी को कोषाध्यक्ष, टिंकू तुरी, मानस भंडारी और मनोज कुमार विश्वकर्मा उप कोषाध्यक्ष, गोविन्द प्रजापति को संगठन सचिव तथा सागर कुमार तुरी, विकास तिवारी एवं प्रकाश प्रजापति को सह संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा कमेटी को मजबूती देने के लिए एक वृहद कार्यकारी टीम का भी गठन किया गया है. कार्यकारी सदस्यों में मनीर आलम, संतोष कुमार दुबे, बादल डे, मो. फैज अहमद, लोमेश महतो, सिकंदर अली, राजा कुमार, रामाज्ञा प्रसाद, लक्ष्मण साव, मुकेश साव, रणजीत कुमार गुप्ता, अरुण कुमार, विनोद कुमार यादव, सद्दाम हुसैन, गणेश कुमार, जोगा सिंह, राजकुमार, गुलाम साबिर, अनवर खान, मो. अथर रशीद, उज्जवल झा, मनोज कुमार सोनी, हेमलाल तुरी और सैफ अली खान शामिल हैं. नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों ने मजदूरों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: Breaking News: TDPL की सभी परीक्षाएं और JSSC-CGL परीक्षा रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा एलान, 2014 से अब तक की सभी परीक्षाओं की होगी उच्चस्तरीय जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *