बोकारो : महिला की हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सुपारी लेकर की गयी थी हत्या

– चन्द्रपुरा पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार – मृतका की पहचान बेबी देवी के रूप में हुई – 40 हजार...

– चन्द्रपुरा पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
– मृतका की पहचान बेबी देवी के रूप में हुई
– 40 हजार रुपये की सुपारी लेकर की गई थी हत्या

Bokaro: बोकारो के चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र में जमुनिया नदी से पुलिस ने महिला का शव बरामद किया था. मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस सनसनीखेज हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. महिला के मित्र ने हत्या के लिए 40 हजार रूपये की सुपारी दी थी. 23 अप्रैल को तरंगा पंचायत के चिरूबाद गांव के पास जमुनिया नदी में प्लास्टिक बोरे में बंद एक महिला का शव मिला था. इस मामले में चन्द्रपुरा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेरमो एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि 20 अप्रैल से चास थाना क्षेत्र से एक महिला लापता थी. शव को डीवीसी अस्पताल चन्द्रपुरा में सुरक्षित रखकर पहचान कराई गई, जहां परिजनों ने मृतका की पहचान बेबी देवी के रूप में की.

यह भी पढ़ें : चुनावी बिसात पर भाजपा का महिला कार्ड, भविष्य की लिखी जा रही पटकथा

आपसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया

जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने गुड्डू बर्णवाल उर्फ मुकेश और अनिल कुमार को सेक्टर-9 से गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर शौकत रजा उर्फ गुड्डू अंसारी, जलेश्वर महतो और विवेक कुमार को भी दबोच लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गुड्डू बर्णवाल उर्फ मुकेश से 40 हजार रुपये की सुपारी लेकर बेबी देवी की हत्या की गई थी. हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए शव को बोरे में बंद कर जमुनिया नदी में फेंक दिया गया. पुलिस जांच में यह भी बात सामने आयी कि मृतका और मुख्य आरोपी गुड्डू बर्णवाल उर्फ मुकेश के बीच पहले से जान-पहचान थी और आपसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, कार के अंदर मिले लंबे बाल और 6 मोबाइल फोन बरामद किया है.

यह भी पढ़ें : अभियंताओं की प्रोन्नति पर HC का आदेश, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक नहीं बन सकते मुख्य अभियंता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *