Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी पहुंचे कोडरमा, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा

Koderma: बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर कोडरमा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय...

Koderma: बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर कोडरमा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एसपी कुमार शिवाशीष समेत जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. कोडरमा पहुंचने पर आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, वहीं एसपी ने बुके देकर उनका स्वागत किया.

अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा

करीब दो घंटे तक चली बैठक में आईजी ने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. हाल के दिनों में जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण तथा लंबित मामलों के त्वरित अनुसंधान और निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जमीन विवाद से जुड़े मामलों पर विशेष फोकस

बैठक में यह बात सामने आई कि जिले में कई आपराधिक घटनाएं जमीन विवाद से जुड़ी रही हैं. इसे देखते हुए आईजी ने सभी थानों में नियमित अंतराल पर थाना दिवस आयोजित करने और जमीन विवाद से संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया.

थाना दिवस में शामिल होंगे अंचल अधिकारी

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि थाना दिवस के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ अंचल अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे. आम लोगों से जुड़े भूमि विवादों का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि छोटे विवाद आगे चलकर आपराधिक घटनाओं का रूप न ले सकें.

पुलिस-पब्लिक समन्वय बढ़ाने पर जोर

आईजी ने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास जीतना और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

ALSO READ : गुमला में भव्य रोजगार मेला का आयोजन, उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *