Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने किया फ्लैग मार्च

Palamu : मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए पलामू जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क...

Palamu : मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए पलामू जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. इसी क्रम में जिले के उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत और पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान पाटन, छतरपुर, हुसैनाबाद, उंटारी रोड और विश्रामपुर थाना क्षेत्रों में अधिकारियों ने स्थानीय गणमान्य एवं प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की. बैठक में सभी से त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई.

add1

डीसी-एसपी ने किया फ्लैग मार्च, अफवाहों पर सख्त नजर

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों में भरोसा कायम करने के लिए मेदिनीनगर शहर में डीसी और एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल और मजिस्ट्रेटों के साथ फ्लैग मार्च भी निकाला गया. इस दौरान आम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई. उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि जिले के तीनों अनुमंडलों में फ्लैग मार्च और शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की संदिग्ध सूचना तुरंत पुलिस को दें. दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की कि मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं और आपसी सौहार्द बनाए रखें.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *