Bokaro : जिला में पदभार ग्रहण करने के बाद से ही एसपी SP नाथु सिंह मीणा अपनी अनूठी और सख्त कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सुर्खियों में है. पदभार ग्रहण करने के बाद से ही जिले की पटरी से उतरी हुई कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और पुलिसिंग को जमीन पर उतारने के लिए एसपी SP ने खुद कमान संभाली हुई है.उनके इस आक्रामक और संवेदनशील रुख ने बोकारो के पुराने निवासियों को साल 1995 के संयुक्त बिहार के उस दौर की याद दिला दी है, जब तत्कालीन तेज तर्रार एसपी SP दिनेश सिंह बिष्ट की कार्यशैली से अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का एक अलग ही भरोसा जगा था. ठीक उसी तर्ज पर वर्तमान एसपी SP भी पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने और पुलिस बल की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सक्रियता लाने के लिए लगातार प्रयासरत है. इसी कड़ी में एसपी SP नाथु सिंह मीणा कभी भी और किसी भी दिन देर रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद मोर्चा संभालने और विभिन्न थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण में कभी भी निकल पड़ते है. वो भी बिना कोई लाव-लश्कर के.
किसी भी थाना का करते है औचक निरीक्षण
इस औचक निरीक्षण एवं कार्रवाई से पुलिस महकमे और गश्ती दलों में हड़कंप मच हुआ रहता है. खासकर आधी रात को अचानक सड़क पर उतर जिला कप्तान कभी सिटी थाना, कभी सेक्टर-4 थाना, कभी हरला थाना क्षेत्र, कभी बेरमो अनुमंडल के किसी भी थाना क्षेत्र में संचालित रात्रिकालीन गश्ती दलों की सतर्कता, उनकी तत्परता और अपराध नियंत्रण संबंधी गतिविधियों का बारीकी से जायजा लेते है. इस दौरान वे ऑन-ड्यूटी तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों की कार्यप्रणाली को खुद परखने का काम करते है. निरीक्षण के दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक ने कई बार मौके पर मौजूद गश्ती दलों और अधिकारियों को नियमित रूप से सघन वाहन चेकिंग, एंटी क्राइम चेकिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का सख्त निर्देश देते नजर आते है.
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर खुद करते है कार्रवाई
उन्होंने स्पष्ट कहा है कि रात के अंधेरे में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पूरी तरह से प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हो. रात्रि में सड़क पर उतर एसपी SP नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को भी नहीं बख्शते है और मौके पर ही नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले कई वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए चालान काटने के निर्देश देते नजर आते है.
रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने का आदेश
इसके साथ ही उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्ती को और अधिक प्रभावी, सक्रिय और परिणामोन्मुखी बनाएं. उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस खड़े वाहनों की गहन जांच करने और विशेष रूप से संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी रखने का भी आदेश दे रखा है. एसपी SP की इस औचक कार्रवाई के दौरान कभी सिटी डीएसपी DSP तो कभी मुख्यालय और कभी बेरमो एसडीपीओ भी साथ होते है. पदभार ग्रहण करने के बाद से एसपी SP नाथु सिंह मीणा द्वारा पुलिसिंग के स्तर को सुधारने और आधी रात को सड़कों पर उतरकर खुद सुरक्षा की कमान संभालने की इस पहल की आम जनता में जमकर सराहना हो रही है. जिससे अपराधियों के हौसले पस्त है.
ALSO READ : फर्जी कमान के जरिये रचा गया 3 करोड़ से ज्यादा का ट्रेजरी स्कैम, पढ़िए CID जांच में हुआ सबसे बड़ा खुलासा
