News Wave Desk : अक्सर घरों में रात की रोटियां बच जाती हैं और अगले दिन उन्हें खाने का मन भी नहीं करता. ऐसे में बची हुई रोटियों को फेंकने के बजाय आप इससे स्वादिष्ट और चटपटे रोटी नूडल्स बना सकते हैं. यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बेहद आसान और झटपट तैयार होने वाली है. बची हुई रोटी को पतली-पतली स्ट्रिप्स में काटकर नूडल्स का रूप दिया जाता है और सब्जियों व सॉस के साथ पकाया जाता है.
ऐसे बनाएं रोटी नूडल्स
सबसे पहले रात की बची हुई रोटियों को एक के ऊपर एक रखकर रोल करें और उन्हें पतली-पतली लंबी स्ट्रिप्स में काट लें. इसके बाद कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म कर प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और गाजर जैसी सब्जियों को तेज आंच पर हल्का भूनें. अब इसमें सोया सॉस, टोमैटो सॉस और स्वादानुसार नमक डालें. इसके बाद कटी हुई रोटी की स्ट्रिप्स कड़ाही में डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला या मैगी मसाला डालकर करीब 2 मिनट तक चलाएं. ध्यान रखें कि रोटी को ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना नूडल्स नरम होकर चिपक सकते हैं. बस तैयार है रात की बची रोटी से बना स्वादिष्ट और चटपटा रोटी नूडल्स.

की बची रोटियों को न समझें बेकार, इस आसान तरीके से बनाएं स्वादिष्ट और खास नाश्ता
