Bokaro: बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप सड़क हादसे में एक ऑटो चालक की मौत हो गई. घटना रविवार दोपहर की है, जब रेलवे फाटक के समीप रहने वाला टेंपो चालक शाहनवाज खान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. बालीडीह थाना पुलिस द्वारा घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पड़ोसी के मुताबिक टेंपो चालक शाहनवाज खान सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
हादसे के बाद पुलिस के सहयोग से लोगों ने घायल शाहनवाज को तुरंत बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. बालीडीह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हिट एंड रन की बढ़ती घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए. वही, पुलिस CCTV खंगाल रही है ताकि अज्ञात वाहन का पता चल सके.
यह भी पढ़ें: नो एंट्री आंदोलन समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, रमेश बालमुचू ने प्रशासन को दी जनआंदोलन की चेतावनी


